Home छतरपुर रेंजर राजित द्विवेदी के छोटे भाई का यूपीएससी में चयन

रेंजर राजित द्विवेदी के छोटे भाई का यूपीएससी में चयन

18
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। यूपीएससी ने सिविल सर्विस एग्जाम 2024 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी किया। मध्य प्रदेश के रोमिल द्विवेदी को 27वीं रैंक मिली है। रोमिल सहकारिता विभाग के जॉइंट कमिश्नर केके द्विवेदी के बेटे हैं तथा छतरपुर वन व्रत के रेपुरा में पदस्थ रेंजर राजित द्विवेदी के छोटे भाई हैं। पिछली बार इनका सिलेक्शन ऑल इंडिया रेलवे सर्विस में हुआ था।रोमिल द्विवेदी मूल रूप से रीवा के आनंद नगर बोदाबाग के रहने वाले हैं। दो साल पहले उन्हें यूपीएससी में 364वीं रैंक मिली थी। उनका चयन आईआरएस के लिए हुआ था। जबकि इससे पहले रोमिल मुंबई स्थित एक्सिस बैंक में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं।जवा तहसील के पुरैना गांव में 21 मार्च 1995 को जन्मे रोमिल द्विवेदी के पिता केके द्विवेदी सहकारिता विभाग में जॉइंट कमिश्नर है तथा इनके बड़े भाई राजित द्विवेदी छतरपुर वन व्रत के रेपुरा में रेंजर के पद पर पदस्थ हैं। भाई का यूपीएससी में चयन होने पर वन महकमे के सभी अफसरों ने बधाई दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here